खुसरूपुर: भुस्की मोहल्ला से स्कूल के लिए निकला 12 वर्षीय किशोर न स्कूल पहुंचा, न घर लौटा, परिजन परेशान
खुसरूपुर बाजार के भुस्की हनुमान मंदिर के सामने के निवासी राजीव कुमार के 12 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार गुरुवार के सुबह सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल पढ़ने जाने के लिए घर से निकला है। लेकिन आलोक कुमार ना तो स्कूल पहुंच सका है और ना ही घर वापस लौट पाया है। परिजन अपने स्तर से खोजबीन किया है। कुछ अता-पता न चलने के बाद खुसरूपुर थाना में गुमसूदगी का मामला दर्ज कराया है।