मिर्ज़ापुर: पक्के पोखरा स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को दोपहर 12:40 बजे दफनाया गया अब्दुल उर्फ सैफ का शव
शहर कोतवाली क्षेत्र के क़ुरैश नगर रामबाग निवासी अब्दुल उर्फ सैफ का शव बुधवार को पक्के पोखरा स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। अब्दुल उर्फ सैफ गणेशगंज में 5 दिनों पूर्व घर में घुसकर युवती के गले पर ब्लेड से हमला करने का मुख्य आरोपी था। मंगलवार की शाम 4:00 बजे महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल के पीछे गंगा में शव उतराया मिला था।