अरवल: अरवल जिले में दुर्गा पूजा पर अरवल पुलिस की सख्त निगरानी, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
Arwal, Arwal | Oct 2, 2025 अरवल जिले में दुर्गा पूजा पर्व 2025 को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पूजा पंडालों व प्रमुख स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं।