सवायजपुर थाना क्षेत्र के मुंडेर गांव में हुई भैंस चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें भी जांच में जुटी हुई हैं। भैयालाल पुत्र हरिशंकर की भैंस बीते बुधवार देर रात घर के बाहर बने टीन शेड से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।