रमकंडा: रमकंडा हाई स्कूल में धार्मिक आस्था से जुड़े विवाद पर बवाल, अरबी शिक्षक पर गंभीर आरोप; DC ने दिए जांच के आदेश, हुई जाच
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड स्थित स्तरोन्नत उच्च विद्यालय में एक अरबी शिक्षक पर छात्रों की धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीक हटवाने, विरोध करने पर पिटाई करने तथा आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मामले की जानकारी मिलने पर अभिभावकों और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुबह करीब 10बजे विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया