राजगढ़: रांची में द्वितीय साउथ एशियन थ्रो बॉल वॉलीबाल प्रतियोगिता में मनीष सिरोवा ने जीता गोल्ड मेडल, 21 जून को होगा अभिनंदन
Rajgarh, Churu | Jun 20, 2026 झारखंड के रांची शहर में आयोजित द्वितीय साउथ एशियन थ्रो बॉल वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजगढ के गांव खैरू छोटी के मनीष सिरोवा पुत्र राजवीर धानक ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।वहीं मनीष सिरोवा के गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर खेल प्रेमियों एवं गणमान्यजनों ने उन्हें बधाईयां दी है व 21 जून को प्रातः 08 बजे खैरू छोटी में अभिनन्दन होगा।