फुलवरिया: चुरामनचक पंचायत में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन, स्वस्थ जीवन शैली को लेकर किया जागरूक
फुलवरिया प्रखंड के ग्राम पंचायत राज चुरामन चक में स्वच्छता पर्यवेक्षक दिलीप कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों ने सामूहिक रूप से साइकिल रैली में भाग लेकर स्वास्थ्य फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाया।