टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल में सेवानिवृत्ति उपाधिक्षक डॉ विश्वमूर्ति मिश्रा के विदाई सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार दोपहर को अस्पताल परिसर में किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा कर्मी व अन्य उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया। सभी ने श्री मिश्रा के स्वस्थ जीवन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।