मुहम्मदाबाद: सांसद अफजाल अंसारी के काफिले को पुलिस ने हाईवे सड़क पर रोका, पुलिस से हुई तीखी नोंकझोंक, अफजाल ने बताया जान को खतरा
गाजीपुर में नेशनल हाईवे पर सांसद अफजाल अंसारी के काफिले को रोके जाने के बाद सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है, सांसद अफजाल अंसारी गाजीपुर दिशा की बैठक में जाते समय सांसद के काफिले को रोके जाने को लेकर विवाद हुआ।