हज़ारीबाग: विभावि में एनएसयूआई ने आयोजित किया इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट
हज़ारीबाग़ विनोबा भावे विश्विधालय में चल रहे इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट में अतिथि के रूप पहुँचे मुन्ना सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी साबित होता है।