बांधवगढ़: पुराने मकान की दीवार गिरने से युवक की मौत, मलबे में दबने के कारण इलाज के दौरान तोड़ा दम
उमरिया जिले के करकेली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोदली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अपने ही मकान की दीवार तोड़ते समय एक युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, ग्राम बोदली निवासी सरजू सैयाम, पिता तुलाराम सैयाम, उम्र लगभग 35 वर्ष, अपने पुराने घर की दीवार तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वह उसके मलबे में दब गए, इलाज के दौरण हुई मौत ।