बालोद: सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए बालोद से 16 श्रद्धालु रवाना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दिखाई हरि झंडी
Balod, Balod | Jun 23, 2026 छत्तीसगढ़ शासन की तीर्थ दर्शन योजना के तहत बालोद जिले के 16 श्रद्धालु सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए रवाना हुए। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।