उतरौला: नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण लीग खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
27 दिसंबर शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे नगर पालिका परिषद उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूपचंद गुप्ता ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग द्वारा उतरौला मे आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया कहा कि खेल शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है और खेल से आगे बढ़ा जा सकता है।