बहराइच: ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
जिला बार एसोसिएशन सब बाजार मे मंगलवार को अधिवक्ता अनोखे लाल पांडे के आकस्मिक निधन की सूचना पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं अधिवक्ताओं ने आज एक दिवसीय हड़ताल यानि न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।