चित्रकूट प्रयागराज लोकमान्य तिलक रेलखंड के मानिकपुर GRP थाना अंतर्गत शंकरगढ़ स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट प्रयागराज लोकमान्य तिलक रेलखंड के मानिकपुर जीआरपी थाना अंतर्गत शंकरगढ़ स्टेशन के पास का बीते शुक्रवार की रात्रि 8 बजे का है जहां चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई मृतक 18 वर्षीय युवक रोहित पुत्र गेंदलाल निवासी गाढ़ा कटरा थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज के परिजनों ने बताया कि रोहित सूरत के राजकोट गया था जो बीती 3 सितंबर को राजकोट से शंकरगढ़ आने के लिए ट्रेन में बैठा था और ट्रेन के शंकरगढ़ के पास पहुंचने पर रोहित चलती ट्रेन से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई परिजनों द्वारा रोहित के फोन पर कॉल करने पर कॉल रिसीव न होने पर परिजन अनहोनी की आशंका से शंकरगढ़ स्टेशन पहुंचे तब उन्हें रोहित के ट्रेन से गिरने की जानकारी मिली वहीं परिजनों ने पहुंचे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज शनिवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है परिजनों ने बताया कि रोहित अभी 3 माह पहले ही राजकोट गया था