भालपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (गैर-जमानती वारंट) के तहत वांछित अभियुक्त गुलराज, पिता मोहम्मद शौकत, निवासी ग्राम मुरीया, को पुलिस ने छापेमारी कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुरीया गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया, जहां से अभियुक्त को धर-दबोचा गया।