जबलपुर: बरगी डैम नाव हादसे पर लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
जबलपुर बरगी डैम में हुई भीषण नाव दुर्घटना को लेकर महाकौशल लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन म.प्र. ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने हादसे की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।