फूलपुर: हल्की बारिश में जलमग्न हो जाता है पवई थाना जाने वाला मार्ग
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई बाजार में बरसात शुरू होते ही पवई थाने के मुख्य प्रवेश मार्ग पर जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है हल्की बारिश होने पर ही थाने के बाहर घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे फरियादियों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।