सहारनपुर: श्री शिव गोरक्ष जाहरवीर सेवा समिति ने गोगा माहड़ी के विकास व सुविधाओं को लेकर की प्रेस वार्ता
सहारनपुर में श्री शिव गोरक्ष जाहरवीर सेवा समिति ने श्री गोगा माहड़ी परिसर के विकास, रखरखाव और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर एक प्रेस वार्ता की। समिति ने नगर निगम द्वारा निर्मित स्वच्छ सरोवर और परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं के हित में कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं।