भदेसर: मंडफिया में सांवलिया सेठ की कृपा फिर बरसी, दानपात्र की गणना में 22 करोड़ से अधिक चढ़ावा, आस्था के आगे झुकी संपन्नता
मंदिर प्रभारी भैंरू गिरी गोस्वामी ने मंगलवार रात 9 बजे बताया कि भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में दानपात्र की गणना का तीसरा चरण आज पूरा हो गया है । तीसरे चरण की गिनती में 6 करोड़ 43 लाख 25 हजार रुपये की गणना की गई, जिससे तीन चरणों में कुल दानराशि 22 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये पहुंच गई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार अभी बड़ी मात्रा में नोट, चिल्लर, सोने-चांदी के गहनो