विदिशा नगर: गुरुवार शाम 4 बजे पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल, 1 नवंबर की घटना
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम करैया में एक नवंबर को आरोपी सुरेश ठाकुर को चाकू बाजी के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गांव में ही एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।