जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने सोमवार रात 9 बजे दीपावली के पावन अवसर पर माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि दीपों का यह पर्व हम सभी के जीवन में खुशियाँ, नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए।