सांगानेर: जोबनेर रेनवाल रोड पर प्रतापपुरा बस स्टैंड के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बीती रात एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
जोबनेर रेनवाल रोड पर प्रतापपुर बस स्टैंड के समीप बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। वहीं घटना की सूचना के बाद रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान खिरवा निवासी सीताराम वर्मा के रूप में हुई है।