चंदिया: तेज रफ्तार हाईवा ने मारी टक्कर, फार्म हाउस की बाउंड्री और गेट क्षतिग्रस्त
चंदिया थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 स्टेशन रोड स्थित एक फार्म हाउस में तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हाईवा क्रमांक MP 20 ZV 5010 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए फार्म हाउस ऑटो एजेंसी की बाउंड्री में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ईंट से बनी बाउंड्री दीवार और उसमें लगा लोहे का गेट क्षतिग्रस्त है