फतेेहपुर: खड़े पिकअप में पीछे से घुसी बाइक, युवक की हालत गंभीर
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महमूदाबाद रोड पर मिर्दहनपुरवा गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन में पीछे से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।