पलिया: गदियाना गांव के अंबेडकर पार्क में छत न होने पर ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से पार्क में छत डलवाने की उठाई मांग
भीरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गदियाना में स्थित अंबेडकर पार्क में छत न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर पार्क में छत निर्माण कराने की मांग की है ग्रामीण वीरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अंबेडकर पार्कों का सुंदरीकरण के निर्देश दिए गए है।