नर्मदापुरम: गंगा सप्तमी पर विवेकानंद घाट में चुनरी यात्रा में शामिल हुईं नगर पालिका अध्यक्ष
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 23, 2026
गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर गुरुवार शहर के विवेकानंद घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विनय चंद्रकांता एवं मालवीय परिवार द्वारा आयोजित चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव करीब 10 बजे शामिल हुईं। उन्होंने माँ नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर चुनरी अर्पित की।