ब्यावरा: ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा के पास सल्फर से भरा कंटेनर पलटा, एक की मौत
Biaora, Rajgarh | Apr 25, 2026 ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा में हनुमान मंदिर के पास देर रात को सल्फर से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में हनुमान मंदिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान इस हादसे में ट्रक कंटेनर के नीचे दबने से ड्राइवर सुरपाल पासी निवासी उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। जिसके शव को दोपहर 12:00 बजे करीब पुलिस के द्वारा निकाला गया।