हाथरस: ईद के त्यौहार पर देश की सलामती के लिए हजारों हाथ उठे, लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर दी बधाई, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
जनपद हाथरस में बकरीद के त्यौहार पर सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट स्थिति ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। देश में अमन चैन व शांति और देश की सलामती के लिए मुस्लिम सामुदाय के लोगों ने दुआ मांगी। ईदगाह के बाहर राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने मुस्लिम भाइयों के गले मिलकर ईद के त्यौहार की बधाई दी गई।