पिछोर: भीषण गर्मी में राहत, वार्ड-7 में 'प्रीतम प्याऊ' का शुभारंभ, मिलेगा शीतल जल
गर्मी से राहत दिलाने के लिए पिछोर नगर में एक नई पहल शुरू हुई है। वार्ड क्रमांक 7 में रजिस्टार ऑफिस के पास गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे नवीन शीतल जल 'प्रीतम प्याऊ' का माल्यार्पण कर उद्घाटन किया गया।यह प्याऊ क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के निर्देशन पर शुरू की गई है।उद्घाटन उनके निज सचिव एवं भतीजे राजेश लोधी द्वारा किया गया। स्थानीय नागरिक मौजूद रहे