महाराजगंज: पहनासा के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलटा, चालक फरार, सवार गंभीर रूप से घायल
17 अप्रैल शुक्रवार की दोपहर 2 बजे ई रिक्शा चालक के द्वारा बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित हो गया।और रिक्शा सड़क के किनारे पलट गया। जिसके नीचे दबकर एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। रिक्शा चालक घायल व्यक्ति को छोड़कर मौके से फरार हो गया।राहगीरों के द्वारा अधेड़ को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद, जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।