बालोद: सीजन का पहला येलो अलर्ट: अगले 48 घंटे में तेज बारिश के आसार, 4 घंटे में 20.7 मिमी बरसे बादल, डौंडीलोहारा में सबसे ज्यादा
Balod, Balod | Jul 3, 2026 मानसून की सुस्त शुरुआत के बाद अब जिले में बारिश रफ्तार पकड़ने लगी है। द्रोणिका और चक्रवाती सिस्टम मजबूत होने से मौसम विभाग ने मानसून सीजन का पहला येलो अलर्ट जारी किया है। 3 और 4 जुलाई के दौरान जिले में 15.6 से 64.4 मिमी तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।