करकेली मे भारत कृषक समाज के तत्वावधान में किसान जन जागरूकता शिविर सह किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, राजनीतिक वर्ग, कृषि विशेषज्ञ और बड़ी संख्या मे किसान शामिल हुए।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।इस दौरान जैविक और प्राकृतिक खेती के लाभ बताये गए।