मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में ऑपरेशन ‘प्रहार’, के तहत बड़ी कार्रवाई, पाटन से डेढ लाख का 21 किलो और मेदिनीनगर से 91 ग्राम गांजा बरामद, दो गिरफ
नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री रोकने को लेकर पलामू पुलिस द्वारा ऑपरेशन ‘प्रहार’ की शुरूआत की गयी है। इस महीने 100 नशीले कारोबारियों को पकड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत छोटे से लेकर बड़े स्तर नशीले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गयी है। इसी क्रम में पाटन और शहर थाना क्षेत्र में की गयी कार्रवाई के क्रम में करीब 21 किलो 91 ग्राम गांजा बरामद किया गया।