बेतिया: सांप काटने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेतिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम
पहाड़पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव वार्ड संख्या-3 में आज एक दुखद घटना घटी, जब 42 वर्षीय नरेश पांडे की सांप काटने से इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज 28 जून शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे घर में सो रहे नरेश पांडे को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर वे स्वयं साइकिल से पहाड़पुर पीएचसी पहुंचे, जहां अस्पताल परिसर में गिर पड़े।