कटकमसांडी: हजारीबाग: महिलाओं ने बनाया देसी कोल्ड स्टोरेज, बिना खर्च प्याज-लहसुन सुरक्षित
हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड की महिलाओं ने बांस और रस्सी से देसी कोल्ड स्टोरेज तैयार कर प्याज, लहसुन और आलू को सुरक्षित रखने की अनोखी पहल शुरू की है। इस तरीके से बिना खर्च और बिना बिजली के 6 से 7 महीने तक प्याज खराब नहीं होता। महिलाओं का कहना है कि अब उन्हें फसल तुरंत बेचने या कोल्ड स्टोरेज का खर्च उठाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे बेहतर मुनाफा मिल रहा है।