टाटीझरिया: केंदुआ मोड़ के पास डीजे लदे पिकअप ने बाइक को रौंदा, एक की मौत, गड्ढे से बचने में हुआ हादसा
टाटीझरिया के केंदुआ मोड़ के पास डीजे लदे पिकअप ने बाइक को रौंदा, एक की मौत। गड्ढे से बचने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा, भुन्दरनी-राजधनवार के संतोष पंडित की मौत, डुमरिया टांड-गिरिडीह का मूकबधिर साथी गंभीर रूप से घायल। भागते वक्त घाटी में गिरा डीजे बॉक्स, पुलिस ने पीछा कर वाहन को किया जब्त। थाना क्षेत्र के एनएच-522 स्थित केंदुआ मोड़ के पास हुई यह दुर्घटना।