नवगछिया: कटरिया व कुर्सेला स्टेशन पर चला जागरूकता अभियान
नवगछिया आरपीएफ पोस्ट नवगछिया ने शनिवार को कटरिया एवं कुर्सेला स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को पत्थरबाजी, मानव तस्करी, नशाखुरानी, नशीली दवाओं की तस्करी, महिला सुरक्षा एवं रेलवे नियमों के प्रति जागरूक किया गया। आरपीएफ थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करने की जानकारी दी।