ग्वालियर गिर्द: पावर कट जारी, फिर भी ऊर्जा मंत्री का कहना है कि प्रदेश में बिजली की कमी नहीं, समाधान योजना में मिलेगी छूट
लगातार पावर कट के बीच ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने दावा किया है कि प्रदेश में बिजली सरप्लस है लोड ज्यादा होने के कारण कभी-कभी ट्रांसफार्मर फूंक जाते हैं उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर भी कोई भ्रांति नहीं है इन्हें चेक कर लिया गया है उन्होंने कहा कि समाधान योजना में घरेलू औद्योगिक और किसानों को एक मुश्त राशि जमा करने पर अधिभार में छूट दी जाएगी