नरसिंहपुर: कठौतिया के पास चलती ट्रेन से गिरा मजदूर, कोल्हापुर से झारखंड लौट रहे मजदूर की हुई मौत
कोल्हापुर ट्रेन में सफर कर रहा एक युवक कठौतिया के पास ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई जिसके शव को जिला अस्पताल के मरचुरी में रखवाया गया और आज रविवार 12 बजे कोतवाली पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा हैं वही मृतक के परिजन ने बताया कि वे कोल्हापुर से झारखंड जा रहे थे और कठौतिया के पास युवक अर्जुन मांझी निवासी झारखंड बम्होरी ट्रेन से गिर गया