कर्वी: चित्रकूट में हनुमान जयंती पर आस्था का सैलाब, सवा 5 कुंतल लड्डू बना आकर्षण
चित्रकूट में हनुमान जयंती पर भक्ति का माहौल देखने को मिला। शिवरामपुर के श्री लाइना बाबा सरकार धाम में सवा 5 कुंतल लड्डू का भोग लगाया गया। गुरुवार सुबह 10 बजे से सवा 5 लाख हनुमान चालीसा पाठ शुरू हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में विशेष सजावट और आरती हुई, पूरा क्षेत्र भगवान मनुमान के जयकारों से गूंज उठा।