जगदीशपुर: जगदीशपुर में तीन स्थानों पर लगा सहयोग शिविर, भूमिहीनों को मिला पर्चा और लाभुकों को राशन कार्ड
जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को करीब दो बजे तीन स्थानों पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय, पुरैनी उत्तरी तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनी दक्षिणी में आयोजित शिविर में आवास, बिजली, भूमि, स्वास्थ्य समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन दिया।