पन्ना: हीरापुर के पास अनियंत्रित ऑल्टो कार खेत में घुसी, कार सवार बाल-बाल बचे, ग्रामीणों ने बचाई जान
Panna, Panna | Apr 18, 2026 "पन्ना के पहाड़ी खेरा में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हीरापुर ग्राम के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ऑल्टो कार सीधे खेत में जा घुसी, जिससे सामने से आ रहा ई-रिक्शा बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।"