बीना: महादेव खेड़ी स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से 35 वर्षीय युवक घायल, परिजनों ने कराया सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Jul 5, 2026 35 वर्षीय राजन पिता बब्बू आदिवासी निवासी ग्राम देहरी रात में किसी ट्रेन से मुंगावली से बीना लौट रहा था। तभी महादेव खेड़ी स्टेशन के पास चलती ट्रेन से उतरते समय गिरने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रविवार करीब सुबह 10:00 बजे परिजन मौके पर पहुंचे। और घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर घायल का उपचार किया जा रहा है।