मप्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल कक्षा 10वी बोर्ड परीक्षा के विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र जिले के 95 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानुड़े ने बताया कि कक्षा 10वीं के विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल दर्ज 19648 विद्यार्थियों में से 18951 विद्यार्थी सम्मिलित हुए तथा 697 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें।