रामसनेही घाट: मोहम्मदपुर कीरत चौराहे के पास कार और ट्रक में हुई टक्कर, कार बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त
रामसनेहीघाट क्षेत्र के मोहम्मदपुर कीरत चौराहे के पास कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।कार में सवार अंदर लोग फंस गए। उधर से गुजर रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मधुकर तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार में सवार लोगों को बचाया और कार को साइड में लगाया। पुलिस को सूचना दिया।