लोहरदगा: कड़ी निगरानी व शांतिपूर्ण माहौल में इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न
लोहरदगा।
लोहरदगा। जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 कड़ी प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। लोहरदगा शहरी क्षेत्रों में एम.एल.ए. इंटर महिला कॉलेज, +2 चुन्नीलाल हाई स्कूल, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था,