ऐतिहासिक नगरी महेश्वर के नर्मदा तट पर जी-9 परिवार सामाजिक संस्था द्वारा प्रांतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन मौनीबाबा जी की पुण्य स्मृति में मौनीबाबा आश्रम में हुए इस सम्मेलन में प्रदेशभर से आए ज्योतिषाचार्यों और विशेषज्ञों ने 250 से अधिक श्रद्धालुओं की शंकाओं का समाधान किया।