रीठी: रीठी में मानवता की मिसाल: मित्र मंडली उठाएगी जरूरतमंद बेटी के विवाह का संपूर्ण दायित्व, 22 जून को होगा विवाह
Rithi, Katni | Jun 14, 2026 समाज सेवा और मानवता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह का संपूर्ण दायित्व एक बार फिर समाजसेवियों की मित्र मंडली ने अपने हाथों में लिया है। यह इस मित्र मंडली का लगातार पांचवां आयोजन है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी का विवाह सामूहिक सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है।