शाहजहांपुर: तपती धूप ने रोकी रफ्तार, पारा 42 डिग्री पहुंचा, दोपहर में बाजारों में पसरा सन्नाटा
शाहजहांपुर में गुरुवार को भी भीषण गर्मी का कहर जारी रहा। जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी इतनी तेज रही कि पंखे और कूलर भी राहत देने में बेअसर दिखाई दिए।